Maharajganj Times

लोकसभा के रण में भाजपा के प्रत्याशी बने पंकज चौधरी,नौवी बार मिला टिकट समर्थक बोले रिकार्ड मतो से बनेगा इतिहास

Maharajganj
Saturday, 02 Mar, 2024
0
562

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।भाजपा की पहली सूची में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का टिकट महराजगंज लोकसभा 63 के लिए कन्फर्म हो गया है।भाजपा ने नौवी बार पंकज चौधरी पर लगातार विश्वास जताया है।छह बार सासंद बने पंकज चौधरी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पहुंचना  भाजपा में उनके बढते कद को दर्शाता है।इस बार जीत के बाद कैबिनेट मंत्री के तोहफे को लेकर समर्थक व जनवदवासी आश्वास्त नज़र आ रहे हैं।पंकज चौधरी को भाजपा की पहली सूची मे प्रत्याशी बनाए जाने की खबर पर समर्थकों में खुशी की लहर है।सोशल मीडिया से लेकर सड़क पर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक बड़ी जीत के साथ रिकार्ड कायम होने का दावा कर रहे हैं।भाजपा द्वारा पंकज चौधरी के लोकसभा संख्या 63 से प्रत्याशी बनाए जाने पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाडेय, जि० पं० अ० रविकांत पटेल, ओम प्रकाश पटेल, बैजनाथ पटेल ,गोविंद जायसवाल सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता मिठौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता घुघली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल पनियरा प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल पनियरा प्रमुख ओम प्रकाश वर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

<